854 व्याख्याता पदों के लिए भर्ती शुरू, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया विज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती 8 विषयों के लिए की जाएगी।

जारी जानकारी के अनुसार कुल 854 पदों में 424 पद E-संवर्ग और 430 पद T-संवर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी।

विषयवार पदों का विवरण

  • हिंदी – 120 पद
  • अंग्रेजी – 120 पद
  • संस्कृत – 120 पद
  • भौतिकी – 94 पद
  • राजनीति शास्त्र – 100 पद
  • इतिहास – 100 पद
  • भूगोल – 100 पद
  • अर्थशास्त्र – 100 पद

इस प्रकार आठ विषयों में कुल 854 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB / व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी। मंडल ने भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 निर्धारित की है। परीक्षा की अंतिम तारीख की जानकारी विभाग की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया व्यापम पोर्टल (https://vyapamcg.cgstate.gov.in/) पर ऑनलाइन होगी। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। परीक्षा का पाठ्यक्रम CGSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों से भर्ती से जुड़ी जानकारी और आगामी आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की अपील की है।6

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1322