जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-III के 1174 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती मध्यप्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालयों के स्थापना संबंधी पदों के लिए है। अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 19 से 21 सितंबर तक अवसर दिया जाएगा।
स्नातक के साथ CPCT जरूरी
असिस्टेंट ग्रेड-III पद के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री, CPCT परीक्षा का स्कोरकार्ड और एक वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा होना आवश्यक है।
₹19,500 से ₹62,000 तक वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,500 से ₹62,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है तथा आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट
चयन प्रक्रिया में पहले 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद 50 अंकों का हिंदी टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹943, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹743 निर्धारित की गई है।

