रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) ओपी यादव को पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
ओपी यादव लंबे समय से वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और विभागीय प्रशासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी पदोन्नति को विभाग में वरिष्ठता, अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर लिया गया अहम फैसला माना जा रहा है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में इस नियुक्ति के बाद प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। ओपी यादव के नेतृत्व में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न योजनाओं को नई दिशा मिलने की संभावना है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राज्य में वन संपदा के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। ऐसे में ओपी यादव की नियुक्ति विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां वन क्षेत्र का दायरा काफी व्यापक है। ऐसे में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के रूप में ओपी यादव की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं।


