भाजयुमो पदाधिकारी से मिले विधायक ईश्वर साहू

धमधा : भारतीय जनता युवा मोर्चा, धमधा मंडल के अध्यक्ष  जितेन्द्र साहू जी के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजयुमो पदाधिकारियों ने साजा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय  ईश्वर साहू जी के निवास पहुँचकर सौजन्य भेंट की तथा संगठन में नवीन दायित्व प्रदान किए जाने पर उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन हित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया|

इस अवसर पर नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष  हिमांशु सिंह जी, जनपद पंचायत साजा के विधायक प्रतिनिधि  नेतराम साहू जी, भाजयुमो धमधा मंडल के महामंत्री  योगेश बंजारे,  गिरधारी साहू एवं भाजयुमो पदाधिकारी,  वोमेश जंघेल,  रामसिंग साहू,  पुणेन्द्र सोनकर,  जागेश्वर यादव,  भोजेन्द्र साहू,  खोमलाल साहू,  हिमाचल यादव,  ओमप्रकाश ठाकुर,  यक्कु साहू,  छवी यादव,  नेतराम साहू,  तोरण कुमार साहू,  जसवंत साहू,  दुर्गेश यादव,  भानु साहू,  डागेश्वर साहू,  करण साहू,  अजीत यादव,  दिनेश कुमार आदि कार्यकर्तागढ़ एवं वरिष्ठ नेतागढ़ उपास्थि रहे|

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 399