आईडीबीआई बैंक कर्ज माफी और नीलामी के मुद्दे पर फिर एकजुट हुए किसान

धमधा। आईडीबीआई बैंक नेहरु नगर भिलाई द्वारा ऋण वसूली और भूमि नीलामी की कार्रवाई के विरोध में किसानों की बैठक एक बार फिर आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 30 जून को बड़ी संख्या में किसान दुर्ग कलेक्टर से मुलाकात करेंगे।

किसानों ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा के सफल निर्देशन में बैंक अधिकारियों और किसानों के बीच एक बैठक आयोजित किए जाने की बात कही जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि इस बैठक में कर्ज माफी, ऋण वसूली और नीलामी संबंधी समस्याओं का सार्थक समाधान निकलता है तो वे आगे की रणनीति पर पुनर्विचार करेंगे।

वहीं किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो किसान पीछे नहीं हटेंगे और 30 जून को दुर्ग कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने कहा कि कर्ज माफी से वंचित किसानों के साथ न्याय होना चाहिए तथा नीलामी और वसूली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

बैठक में किसान बंधु संगठन अध्यक्ष आत्मा साहू ,मोती राम वर्मा सरपंच प्रतिनिधि,सुभाष साहू, हेमराम साहू,राजकुमार साहू,पंचराम साहू,तेजराम चंदेल,भुनेश्वर वर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 373