धमधा | चन्दूलाल चन्द्राकर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय धमधा में दिनांक 07.10.2026 को “सेवा के रंग राष्ट्र के संग :आभार एवं संकल्प की रंगोली” कार्यक्रम के तहत – एक पेड़ माँ के नाम का आयोजन महाविद्यालय के कला भवन प्रांगण में किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा छत्तीसगढ़ राज्यगीत गायन के साथ किया जिसकी प्रस्तुति छात्रा गौरी निषाद द्वारा दी गयी | तत्पश्चात सम्माननीय अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया | स्वागत की कड़ी में धमधा नगर पंचायत अध्यक्षा श्वेता प्रशांत अग्रवाल जी का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .जी .डी .एस .बग्गा जी द्वारा , श्री पवन शर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा , नगर पंचायत धमधा की अध्यक्षा का स्वागत डॉ ज्योति केरकेट्टा द्वारा किया गया |
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित धमधा वार्ड पार्षद एवं अन्य का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत धमधा की अध्यक्षा ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अपने गुरु का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया |कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री तरुण पदमवार सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने सेवा संकल्प अभियान के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए शासकीय कर्मचारियों , जनप्रतिनिधियों को एक सूत्र में बांधते हुए जनहित में कार्य करना बताया तथा कहा की इस अभियान के माध्यम से भारत में बड़े परिवर्तन की अपेक्षाओं का स्वागत किया जाना है| अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . जी .डी.एस . बग्गा जी ने लोकतंत्र की महत्ता को उजागर करते हुए शासन की अनेकानेक योजनाओ को जनता के समक्ष लाने एवं उनके क्रियान्वयन पर विचार प्रकट किये |
साथ ही उन्होंने भारतीय परंपरा में रंगोली की उपयोगिता बताते हुए आज के कार्यक्रम में संकल्प के उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों को सफलतम लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहन प्रदान किया | भाषण की अगली कड़ी में सेवा संकल्प अभियान के संयोजक एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग श्री पवन शर्मा जी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण पर अपने विचार प्रकट करते हुए शासन के 25 वर्षो की विकासगाथा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओ के सफल संचालन पर वक्तव्य प्रकट किये |
भाषण की अंतिम कड़ी में नगर पंचायत धमधा अध्यक्षा एवं सेवा संकल्प अभियान की सहसंयोजक श्रीमती श्वेता अग्रवाल जी ने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के छात्र /छात्रों द्वारा बनाई रंगोली की सराहना की एवं रंगोली के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता पर विचार रखते हुए प्रकृति संरक्षण पर सकारात्मक कदम बढ़ाने हेतु प्रेरित किया |भाषण के अंत में माताओ को समर्पित सुन्दर गीत “माँ ओ मेरी माँ ” का गायन प्रस्तुत किया | सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में सभी अतिथियों के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , सहायक प्राध्यापक , अतिथि प्राध्यापक , कार्यालय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे | आभार प्रदर्शन डॉ.एस .के .मेश्राम द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन श्री तरुण पदमवार द्वारा किया गया |


