बच्चों के साथ बैठकर किया पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने भोजन

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं गरीब कल्याण को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के निमित्त साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुआ।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बच्चे के आंगनबाड़ी केंद्र में पहला कदम रखने के साथ ही उसके जीवन में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कारों की नींव रखने का महत्वपूर्ण कार्य हमारी मातृशक्ति करती हैं।

डबल इंजन भाजपा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं को निरंतर सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन बहनों का समर्पण ही स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त भारत की मजबूत नींव है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1329