पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर बेमेतरा पुलिस द्वारा ग्राम ताला एवं कोहडिया में वीर शहीद भास्कर धर दीवान एवं मुकेश वर्मा को गृह ग्राम में नमन करते हुए दी गई श्रद्धांजली

बेमेतरा, 21 अक्टूबर 2026:- छत्तीसगढ़ राज्य की आंतरिक सुरक्षा में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवान के परिवारजनों का “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में आज 21 अक्टूबर 2026 को  थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के ग्राम ताला में  वीर शहीद श्री भास्कर धर दीवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी के सम्मान हेतु गृह ग्राम ताला के स्कुल में एवं पुलिस चौकी कंडरका, थाना बेरला के ग्राम कोहड़िया में शासकीय प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक शाला में वीर शहीद आरक्षक मुकेश वर्मा के सम्मान हेतु, गृह ग्राम कोहडिया में उनके परिजनों एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर वीर शहीदों  के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की गई ।

इस अवसर पर ग्राम कोहडिया के वीर शहीद आरक्षक मुकेश वर्मा के पिता पुनाराम वर्मा, ग्राम सरपंच रोहित सिवारे, उप सरपंच तुलसी राम नायक, पुर्व सरपंच रामस्वरूप नायक, कोटवार देविसिंह चौहान, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, चौकी प्रभारी कंडरका प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली एवं  थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से सउनि भलेतिनुस पन्ना, आरक्षक शिव सेन, महेश जांगडे, ग्राम ताला के लेखूराम साहू, राजकुमार साहू, ईश्वरी, सीमा घृतलहरे, संतोषी डेहरे, मंगल यादव, किशन यदू, कोटवार अरदास मानिकपुरी सहित ग्राम ताला एवं कोहडिया में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1329