छत्तीसगढ़ में 43,250 करोड़ के निवेश की तैयारी, सिंगापुर में हुई बड़ी बैठक

सिंगापुर : सिंगापुर में छत्तीसगढ़ के लिए निवेश को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार और उद्योग जगत के बीच हुई चर्चा में करीब 43 हजार 250 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को लेकर बातचीत हुई है।

इस पहल के दौरान सिंगापुर और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस पहल के जरिए छत्तीसगढ़ में नए उद्योगों और निवेश के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना भी है।

वहीं, करीब 100 कंपनियों का इंटरनेशनल नेटवर्क तैयार होने की बात भी सामने आई है।

अब इन निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1322