23 दिनों से जारी किसान आंदोलन के बीच धमधा SDM का तबादला, प्रशासनिक गलियारों में हलचल

धमधा। धमधा में किसानों का आंदोलन आज 23वें दिन भी लगातार जारी है। IDBI बैंक ऋण माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस बीच महज 2 से 3 माह पदस्थ धमधा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अचानक तबादले की खबर सामने आने से क्षेत्र के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच SDM का तबादला अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। एक ओर किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों किसानों के मुख्यमंत्री निवास कूच करने की चेतावनी और आंदोलन का अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकलने के बीच यह प्रशासनिक बदलाव कई सवाल खड़े कर रहा है।

क्या किसान आंदोलन के दबाव में हुआ तबादला?

धमधा में 23 दिनों से जारी किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मांगों का निराकरण नहीं हो पाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। आंदोलन के बीच हजारों किसानों के मुख्यमंत्री निवास कूच करने की चेतावनी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

ऐसे में अचानक SDM का तबादला होना महज सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है या फिर लंबे समय से जारी किसान आंदोलन और बढ़ते दबाव का भी कोई असर है? यह सवाल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि, तबादले के पीछे किसान आंदोलन को कारण बताए जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शासन अथवा जिला प्रशासन की ओर से तबादले के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

किसानों की मांगों का क्या होगा?

किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान एक किसान की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती किए जाने की घटना ने भी किसानों के स्वास्थ्य और आंदोलन के समाधान को लेकर चिंता बढ़ाई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि धमधा में नए प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति के बाद किसानों की मांगों पर क्या पहल होती है? क्या आंदोलन समाप्त कराने के लिए शासन और प्रशासन के स्तर पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा या किसानों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा?

फिलहाल 23 दिनों से जारी किसान आंदोलन और SDM के अचानक तबादले ने धमधा की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

CG Awaaz की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। किसान आंदोलन, प्रशासनिक फेरबदल और आगे होने वाली कार्रवाई से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए CG Awaaz के साथ।

रिपोर्ट: निकेत ताम्रकार | CG Awaaz

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1322