रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

रायपुर। त्योहारों के मद्देनजर रायपुर जिले में तीन दिनों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा।

आदेश के मुताबिक नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को अवकाश रहेगा। इसके बाद 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महाअष्टमी और 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इन तीन तारीखों पर रहेगा अवकाश

15 सितंबर 2026 (मंगलवार) — नुआखाई पर्व
19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) — महाअष्टमी
9 नवंबर 2026 (सोमवार) — गोवर्धन पूजा, दीपावली के दूसरे दिन

जारी आदेश के अनुसार ये स्थानीय अवकाश रायपुर जिले और राजधानी रायपुर शहर में स्थित संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे। इन तिथियों पर संबंधित सरकारी कार्यालयों में नियमित शासकीय कामकाज नहीं होगा।

स्थानीय अवकाश की घोषणा से जिले के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को इन प्रमुख पर्वों के दौरान अवकाश का लाभ मिलेगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 951