IPL 2026 Final: RCB ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, कोहली की शानदार पारी

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है.

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. बेंगलुरू ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को हराकर अपनी बादशाहत को कायम रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. जवाब में आरसीबी ने किंग कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दमपर 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन कूट डाले और आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 351