अहिवारा में भव्य पंडवानी महा सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

बानबरद : ग्राम बानबरद स्थित कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को भव्य पंडवानी महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए। सम्मेलन में 60 पंडवानी दलों के साथ पंथी एवं आदिवासी लोकनृत्य समूहों सहित कुल 70 दलों ने सहभागिता की।

आयोजन में विभिन्न लोककला दलों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की लोककलाओं का संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को प्रोत्साहित करना रहा।

पंडवानी, पंथी और आदिवासी लोकनृत्य छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान हैं। एक मंच पर बड़ी संख्या में कलाकारों की सहभागिता ने प्रदेश की लोकपरंपराओं की विविधता को प्रदर्शित किया।

सम्मेलन लोककलाकारों को मंच प्रदान करने और नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन रहा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1355