धमधा। नगर में आयोजित त्रिदिवसीय रास गरबा महोत्सव के दूसरे दिन उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक गरबा नृत्य, भक्ति संगीत और रंग-बिरंगी वेशभूषा से सजे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गरबा प्रेमी शामिल हुए। पूरे परिसर में देर तक गरबा की धुनों पर लोग झूमते नजर आए।
महोत्सव में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक नृत्य और धार्मिक आस्था से सजे इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। गरबा प्रेमियों की सहभागिता ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।


आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और आगामी कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
रास गरबा महोत्सव नगर में भक्ति, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का आकर्षण बना हुआ है।


