धमधा। ग्राम भिलौरी में स्वास्थ्य संगठन की बैठक के दौरान मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मितानिनों के कार्यों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मितानिन MT सरस्वती साहू एवं स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक लिस्सी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान मितानिनों को ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मितानिनों ने अपने अनुभव साझा किए और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
बताया गया कि मितानिन दिवस का आयोजन ग्राम भिलौरी के साथ-साथ सभी ग्राम पंचायतों में भी मितानिनों द्वारा किया गया, जहां स्वास्थ्य जागरूकता एवं संगठन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।


