लिटिया: सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिटिया (पंजीयन क्र.-2511) में 29 सितंबर 2026 को वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में किसानों और समिति के हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सदन में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को सदस्यों ने सर्वसम्मति एवं ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की।
सभा में मुख्य रूप से समिति कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग से संबंधित विभिन्न मांगों के एजेंडे को ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त संस्था के आय-व्यय, आगामी कार्ययोजना और कृषक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के पूर्व संचालक श्री शिवकुमार चंद्राकर ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक का संचालन प्राधिकृत अधिकारी श्री चुम्मन लाल साहू एवं संस्था प्रभारी श्री अरविंद कुमार साहू की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस आमसभा में समिति के आश्रित गांवों के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान सदस्य शामिल हुए। प्रमुख रूप से पर्यवेक्षक दीपक कुमार साहू, लिपिक लुकेश साहू, चौकीदार राजेश साहू, लिटिया सरपंच हेमकरण वर्मा, अरसी सरपंच सुभाष वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोरी अजय उमरे, पूर्व समिति अध्यक्ष योगेश्वर दिल्लीवार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ईश्वर देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता तोरण डेहरिया और पूर्व समिति अध्यक्ष किशन वर्मा मंचासीन रहे।
इसके अलावा प्रदीप कुमार सिन्हा, नीलकंठ साहू, लतमार साहू, छन्नू लाल साहू, भीखम वर्मा, लीलाधर धनकर, मानुराम साहू, धरमनाथ वर्मा, मनोज डेहरिया, सनत टंडन, माखन निषाद, राजेश सिन्हा, धनाऊ बंजारे, मन्नूलाल डेहरिया, हेमकरण साहू, मंतोष यादव, रतनलाल साहू, दुखवा साहू, कुमार साहू, सुखचंत कोशरे, कामता सिंहा, शेखजिबराइल, पुकन साहू, शेषनारायण वर्मा, दिनेश उमरे, दानेश्वर मानिकपुरी और यशवंत वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक व किसान उपस्थित थे। सभा के अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।


