धमधा : नगर पंचायत धमधा के सभाकक्ष में गरिमामय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी 2.0 ) के अंतर्गत लाभान्वित 61 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पात्र नागरिकों को उनके सपनों का पक्का मकान वैध और सुगम तरीके से बनवाने के लिए प्रोत्साहित करना है ।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल व उपाध्यक्ष बृजेंद्र दानी व पार्षदगण एवं निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे । अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की शासन की मंशा है, कि हर बेघर परिवार को सुरक्षित और सुसज्जित आवास उपलब्ध कराया जाए भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र मिल जाने से अब हितग्राही बिना किसी कानूनी बाधा के अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे ।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरो पर खुशी साफ झलक रही थी । उन्होंने शासन, प्रशासन और नगर पंचायत धमधा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रमाण पत्र के मिलने से उनका पक्का मकान बनाने का सपना अब वास्तविकता में बदलने जा रहा है ।
इस अवसर पर पार्षद मलिक मोहम्मद कुरैशी, दीप्ति गुप्ता, रमनलाल यादव, चेतन सोनकर, डोमार सोनकर, शशि यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, कुमारी बाई, देवकी ताम्रकार, कीर्ति देवी ताम्रकार, संगीता साहू,चंद्रिका प्रसाद ब्रह्म भट्ट एल्डरमैन अजय मिश्रा, मन्ना महोबिया व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी हितग्राहियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने की शुभकामनाएंदी।

