दुर्ग सांसद विजय बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़का युवा मोर्चा, थाना में शिकायत दर्ज

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए शीघ्र एफआईआर दर्ज करने की मांग की, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस दौरान जिला महामंत्री अरुणि दानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही आदर्श शर्मा (जिला दुर्ग आईटी सेल प्रभारी), नरेश चंद साहू (सांसद प्रतिनिधि), योगेश बंजारे (युवा मोर्चा महामंत्री), अनुकूल शर्मा, वेदांत, रेहान एवं लवलेस सेन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 313