पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत में योगदान पर प्रदीप केवट का सम्मान, सरगुजा संभाग से रूपचंद धीवर भी रहे प्रवास में शामिल

रायपुर/सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक श्री प्रदीप केवट को पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी सफलता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ नेताओं की ओर से आभार एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय श्री शुभेंदु अधिकारी तथा भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री समिक भट्टाचार्य की ओर से भेजे गए आभार पत्र में श्री प्रदीप केवट द्वारा संगठन के निर्देशों के अनुरूप किए गए चुनावी कार्यों एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की गई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि भाजपा संगठन के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को सर्वाधिक मतों से विजय दिलाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके समर्पण, अनुशासन एवं संगठन के प्रति निष्ठा की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।

इस चुनावी प्रवास में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ सरगुजा संभाग के प्रतिनिधि श्री रूपचंद धीवर भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने प्रदेश संयोजक श्री प्रदीप केवट के साथ संगठन के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है और इससे संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं मनोबल और अधिक मजबूत होगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 389