धमधा :- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने अपने नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने इस दौरान बजरंग चौक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, पुलिस थाना हनुमान मंदिर, वार्ड नंबर सात गंज पारा हनुमान मंदिर, वार्ड नंबर आठ शंकर नगर हनुमान मंदिर, वार्ड नंबर दस हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
मंदिरों में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुजनों एवं नगरवासियों से उन्होंने आत्मीय मुलाकात कर सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से समय बिताया और धार्मिक उत्सव की गरिमा को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल द्वारा श्रद्धालुजनों को महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जयंती का यह पावन पर्व हमें सेवा, समर्पण और शक्ति का संदेश देता है। भगवान हनुमान जी से उन्होंने प्रदेश एवं नगर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं

