रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
जारी अवकाश कार्यक्रम के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी स्कूलों में 5 दिनों का अवकाश रहेगा।
वहीं शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस अवधि में भी कुल 5 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।

इस प्रकार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर स्कूलों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में उक्त अवकाश प्रभावी होगा।


