10,000mAh तक की दमदार बैटरी के साथ Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा भी खास

टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में ओप्पो एक बार फिर अपनी F-सीरीज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी 5 अक्टूबर को भारत में OPPO F35 सीरीज पेश करेगी। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक इस लाइनअप में OPPO F35 और OPPO F35 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक दोनों मॉडल्स की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है।

10,000mAh तक मिल सकती है बैटरी

OPPO F35 सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बड़ी बैटरी को लेकर है। खासतौर पर F35 Pro में 8,000mAh से लेकर 10,000mAh तक की बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

फोन में 6.78 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

प्रोसेसर और मजबूती पर भी रहेगा फोकस

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 5 या MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिए जाने की चर्चा है। इसके अलावा डिवाइस को IP66, IP68 या IP69K रेटिंग मिलने की भी संभावना है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर फोन में ColorOS 17 और AI आधारित फीचर्स मिल सकते हैं।

50MP फ्रंट कैमरा हो सकता है खास

कैमरा इस सीरीज की बड़ी खासियतों में से एक हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 50MP अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें करीब 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलने की उम्मीद है। वहीं पीछे की तरफ 50MP OIS कैमरा मिल सकता है।

सेल्फी और वीडियो को बेहतर बनाने के लिए NaturalTone 2.0 फीचर मिलने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है।

कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार OPPO F35 की संभावित कीमत करीब 38,000 रुपये हो सकती है। वहीं F35 Pro की कीमत 44,000 से 50,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

हालांकि, बॉक्स पर दर्ज MRP इससे काफी ज्यादा बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक F35 Pro के 8GB+128GB वेरिएंट की बॉक्स MRP 79,999 रुपये और F35 के इसी स्टोरेज वेरिएंट की MRP 67,999 रुपये हो सकती है। ये बॉक्स MRP हैं और इन्हें फोन की वास्तविक बिक्री कीमत नहीं माना जाना चाहिए।

कल लॉन्च के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

OPPO F35 सीरीज के फीचर्स, वेरिएंट, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी बाकी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी। ऐसे में 5 अक्टूबर को होने वाला लॉन्च इस सीरीज की वास्तविक स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर तस्वीर साफ कर देगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1331