PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले अलर्ट रहें किसान, इन 4 नियमों में हुआ बदलाव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, किस्त 30 नवंबर से पहले जारी की जा सकती है। इसी बीच पीएम किसान पोर्टल पर किसानों की सुविधा के लिए कई नए विकल्प जोड़े या अपडेट किए गए हैं। किसानों के लिए इन बदलावों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि किस्त से जुड़ी किसी समस्या का समय पर समाधान किया जा सके।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक 23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि पात्र किसान परिवारों को दी जा चुकी है।

1. अधूरी जानकारी कर सकते हैं अपडेट

पीएम किसान पोर्टल पर Update Missing Information का विकल्प दिया गया है। जिन किसानों की जानकारी पोर्टल पर अधूरी है, वे इस सुविधा के जरिए उसे पूरा कर सकते हैं।

इसके लिए आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके सर्च करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर अधूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसे अपडेट कर सबमिट किया जा सकता है।

2. मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा

अगर किसान ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है या आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक कराया है, तो पीएम किसान पोर्टल पर इसे अपडेट करने का विकल्प भी मौजूद है। इसके लिए आधार या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

3. अपात्र किसान ऑनलाइन कर सकते हैं रिफंड

अगर कोई व्यक्ति योजना के लिए पात्र नहीं है और फिर भी उसे पीएम किसान की किस्त मिल रही है, तो पोर्टल पर Online Refund का विकल्प उपलब्ध है। इसमें रजिस्ट्रेशन या आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके बाद गलत तरीके से प्राप्त राशि वापस करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

4. समस्या होने पर अधिकारियों की जानकारी मिलेगी

पीएम किसान पोर्टल पर Search your Point of Contact (POC) का विकल्प भी दिया गया है। इसके जरिए किसान अपने राज्य और जिले के संबंधित नोडल अधिकारियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पोर्टल पर State Nodal Contact Detail के जरिए राज्य स्तर के अधिकारी और Search District Nodal के माध्यम से जिला स्तर के अधिकारियों की जानकारी हासिल की जा सकती है। किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी के फोन नंबर या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1329