छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां डीएसपी रैंक के 58 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी अधिकारी हाल ही में डीएसपी रैंक पर प्रमोट हुए है। 7 सहायक सेनानी की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार रमाकांत साहू को रायपुर सिविल लाइन का CSP, सुरेश भगत को सरगुजा का क्राइम DSP और मंजूलता राठौर को गरियाबंद DSP बनाया गया है।
त्तीसगढ़ गृह विभाग ने पुलिस विभाग ( police department) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 6 सहायक सेनानी भी शामिल हैं। ट्रांसफर लिस्ट में प्रमोशन पाए इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर, रेडियो इंस्पेक्टर, रक्षित इंस्पेक्टर और सीनियर रिपोर्टर कैडर के अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, DSP रैंक के 58 अधिकारियों का तबादला, प्रमोशन के बाद इन जगहों पर हुई पोस्टिंग

