‘जेलर 2’ का नया गाना ‘वन सन, वन मून’ रिलीज, बरकरार है रजनीकांत का जलवा

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के मेकर्स ने अब इसका नया गाना ‘वन सन, वन मून’ रिलीज कर दिया है। गाने के जरिए रजनीकांत की विरासत और उनके स्टारडम को दिखाने की कोशिश की गई है।

साल 2023 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘जेलर’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। करीब तीन साल बाद इसका दूसरा पार्ट ‘जेलर 2’ तैयार है। रजनीकांत की यह फिल्म अगले महीने अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स लगातार फिल्म के गाने जारी कर रहे हैं।

हाई-एनर्जी गाने ‘अला बोलेलो’ के बाद अब ‘वन सन, वन मून’ का लिरिकल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसमें रजनीकांत के स्टारडम के साथ ‘जेलर’ के सीक्वल से जुड़ी कुछ नई झलकियां भी देखने को मिलती हैं।

‘वन सन, वन मून’ को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसे अनिरुद्ध और एमएस कृष्णा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल हाइजेनबर्ग और सुपर सुब्बू ने लिखे हैं।

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने रजनीकांत के अंदाज और गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

इस बीच ‘जेलर 2’ की चर्चा का असर दूसरी फिल्मों की रिलीज योजनाओं पर भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता धनुष ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म में कैमियो भी नजर आएंगे। ‘जेलर 2’ से क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट में बदलाव की बात सामने आई है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1326