भिलाई। शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा नेहरू नगर चौक के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों की पहचान प्रतीक ठाकुर और भास्कर उइके के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो तेज गति में थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

