Delhi High Court Jobs 2026: 150 पदों पर बंपर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ मौका,योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली हाईकोर्ट में होगी और उन्हें 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पद भरे जाएंगे।

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): 117 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट (PA): 33 पद

शैक्षणिक योग्यता

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है।

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA):

  • अंग्रेजी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 110 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट

पर्सनल असिस्टेंट (PA):

  • अंग्रेजी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट

आयु सीमा कितनी है?

अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि के आधार पर उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अलग-अलग श्रेणियों के लिए अधिकतम 5 से 15 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • सामान्य, OBC-NCL और EWS: 1,500 रुपये
  • SC, ST और PwBD: 1,300 रुपये

कितनी मिलेगी सैलरी?

दिल्ली हाईकोर्ट में चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलेगा। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट का पद लेवल-8, जबकि पर्सनल असिस्टेंट का पद लेवल-7 में रखा गया है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें शामिल हैं:

  1. इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
  2. इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट
  3. मुख्य वर्णनात्मक परीक्षा
  4. साक्षात्कार

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से जांच लें।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 904