दीक्षारंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ उत्साहवर्धन

दुर्ग : साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला दुर्ग के शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में आयोजित नवप्रवेशी विद्यार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय जितेंद्र कुमार साहू जी शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री साहू ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासन, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया तथा उनके सफल शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य क्रमर तलत, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, जनभागीदारी समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 897