आशा देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और संकल्प के साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

धमधा। धमधा ब्लॉक के ग्राम दारगांव में संचालित आशा देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता, संविधान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत –
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि के आर रात्रे ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया गया।

मिठाई वितरण के साथ हुआ समापन-
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759