राजपूत छत्रीय महासभा के विभिन्न परिषदों एवं समितियों के नव मनोनीत पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की विभिन्न परिषदों एवं समितियों के नव-मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं एक दिवसीय कार्यशाला रविवार को महाराणा प्रताप मंगल भवन, शंकर नगर दुर्ग में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन से किया गया। तत्पश्चात शौर्य प्रशिक्षण एवं खेलकूद प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने तलवारबाज़ी का प्रदर्शन कर सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बतायान कि नव-नियुक्त मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ महासभा अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैंस ने दिलाई। कुल सात प्रकोष्ठों—महाराणा प्रताप साहित्यिक परिषद, सांस्कृतिक परिषद, विधि प्रकोष्ठ, भूमि क्रय समिति, शौर्य प्रशिक्षण एवं खेलकूद परिषद, मीडिया सेल और आदर्श सामूहिक विवाह समिति—के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। मुख्य संबोधन अपने उद्बोधन में अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैंस ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य कर समाज को नई दिशा दें। उन्होंने भूमि क्रय समिति को तीन वर्ष में अपनी उपलब्धि सिद्ध कर महासभा हेतु भूमि क्रय करने तथा बेरोजगार युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। शौर्य प्रशिक्षण एवं खेलकूद प्रकोष्ठ से समाज की प्रतिभाओं को सामने लाने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में साहित्यिक परिषद अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत, सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह, विधि प्रकोष्ठ से शशांक सिंह, भूमि क्रय समिति से अवधेश सिंह, शौर्य प्रशिक्षण से राजेश मणि सिंह, मीडिया सेल से आदर्श सिंह, आदर्श सामूहिक विवाह समिति से सत्येंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। अंत में दिवंगत समाजसेवियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311