आगामी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिला स्तरीय बैठक संपन्न

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी युवा- सुरेंद्र कौशिक

दुर्ग : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक जिला भाजपा कार्यालय  में संपन्न हुई  आयोजित बैठक में जिला युवा मोर्चा संगठन प्रभारी बैठक में ज्वाइन bjym का पोस्टर लॉच भी किया गया|

 इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी है हर कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए आगामी कार्यक्रमों में भी युवा मोर्चा की सहभागिता आवश्यक होनी चाहिए प्रत्येक कार्यकर्ता खासकर से युवा मोर्चा अपनी ऊर्जा का उपयोग भारतीय जनता पार्टी को सर्वोच्च शिखर की ओर ले जाने के लिए इस्तेमाल करें संगठन के अनुशासन के दायरे में रहकर |

युवा मोर्चा जिला प्रभारी मनीराम साहू ने अपने उद्बोधन ने कहा की दुर्ग जिला युवा मोर्चा लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है इसी प्रकार हमें आगामी कार्यक्रमों को भी सफलतापूर्वक संपन्न करना है युवा मोर्चा की ताकत आगामी कार्यक्रमों में देखनी चाहिए सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण हो चुके हैं आगामी चुनाव को लेकर भी युवा मोर्चा को अपनी रूपरेखा तैयार करनी चाहिए इसके लिए आप सभी तैयार हो जाएं

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिले के सभी जिला पदाधिकारी को मंडलों का प्रवास करना है एवं मंडलों के पदाधिकारी को शक्ति केंद्र एवं बुथो का प्रवास करना है आगामी तिरंगा यात्रा एवं जॉइन BJYM कार्यक्रम को हमें एक-एक बूथ तक पहुंचना है और हमें युवा तरुणाइयों को पार्टी संगठन से जोड़ना है बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कन्या सहसंयोजक संस्कृति वर्मा आयुषी पांडे प्रदेश कार्य समिति सदस्य जीत यादव प्रशांत अग्रवाल जिला महामंत्री अनिकेत यादव अरूणिताउपाध्यक्ष मनीष पुनाचा , श्वेता यादव , अविनाश मिश्रा रूपेंद्र साहू,मंत्री शुभम साहू, हर्ष चंदेल,राहुल देवांगन ,कोषाध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी सर कोषाध्यक्ष उमेश कोटवानी कार्यालय मंत्री ,राम फुटान सह कार्यालय मंत्री तुषार सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित सिंह ,सोशल मीडिया सह प्रभारी,गौरव चन्द्रनिया सोशल मीडिया सह-प्रभारी  मानवेंद्र मोर सेल सह-प्रभार गगन सिंह प्रचार–प्रसार मंत्री  प्रशिक्षण सह-प्रमुख  हर्ष लोढ़ा  मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे | ,अनिल साहू ,निरंजन दुबे ,अनुराग रायजादा, पीयूष श्रीवास्तव,लक्ष्मण यादव ,रूपेश यादव,राहुल उमरे, मनोज साहू ,करण सेन,विनोद साहू, कुणाल वर्मा  सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759