बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, पुलिया टूटने से बीच पुल में फंसी यात्री बस, 35 लोग सुरक्षित

बिलासपुर। बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। बांसाझाल स्थित चपोरा आश्रम के पास नाले की पुलिया अचानक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यात्रियों से भरी रविराज बस बीच पुल पर ही फंस गई।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 35 यात्री सवार थे। पुलिया टूटने की स्थिति बनते ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा पुल की स्थिति का निरीक्षण शुरू किया। फिलहाल मार्ग पर आवागमन बंद है और वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के प्रयास जारी हैं।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759