भिलाई नगर | साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भिलाई नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में प्रयुक्त 26 म्यूल (Layer-1) बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इन बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि को प्राप्त करने, अन्य खातों में स्थानांतरित करने तथा नकद निकासी के लिए किया जा रहा था।
पुलिस मुख्यालय तकनीकी सेवा (साइबर) के निर्देशानुसार 21 अप्रैल 2026 से थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के संदिग्ध खातों की जांच की गई। जांच के दौरान ऐसे बैंक खातों की पहचान हुई जिनमें साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि सीधे जमा की गई थी। प्रारंभिक जांच में वर्ष 2024 से 2026 के बीच विभिन्न पीड़ितों से ठगी गई रकम इन खातों के माध्यम से आगे भेजे जाने और निकासी किए जाने के प्रमाण मिले।
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित खाताधारकों ने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराईं, जिनका उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा अवैध लेनदेन के लिए किया गया। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को छिपाने, ट्रांसफर करने और अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से किया गया।
इन तथ्यों के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 388/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(3), 318(4) एवं 3(5) के तहत सभी 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मामले में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है तथा साइबर ठगी के मास्टरमाइंड और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने खाते में धनराशि प्राप्त कर उसे आगे स्थानांतरित करना भी अपराध की श्रेणी में आ सकता है, जिसके लिए संबंधित खाताधारक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यदि आप साइबर ठगी के शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।
CG Awaaz News की जनहित अपील:
साइबर अपराधी अक्सर आसान कमाई का लालच देकर लोगों से उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का दुरुपयोग कराते हैं। किसी भी परिस्थिति में अपना बैंक खाता या बैंकिंग सुविधा किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको कानूनी परेशानी में डाल सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
गिरफ्तार सभी 26 आरोपियों के नाम
शंकर चौधरी (50 वर्ष) – संत रविदास नगर, वार्ड-37, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
कार्तिये साहू (24 वर्ष) – सेक्टर-06, सड़क-18, ब्लॉक-1/सी, भिलाई, जिला दुर्ग।
रूपेश कुमार देवांगन (20 वर्ष) – सेक्टर-04, डब्ल्यूएमआर रूम नं. 02, ब्लॉक-02, भिलाई, जिला दुर्ग।
अनील कुमार शर्मा (58 वर्ष) – एचआईजी-756, न्यू हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
कमल दास मानिकपुरी (33 वर्ष) – शारदा पारा, कैम्प-02, छावनी, जिला दुर्ग।
पुरुषोत्तम भारती (25 वर्ष) – लक्ष्मी नगर, दुर्गा पारा, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
राकेश कुमार निर्मलकर (33 वर्ष) – ग्राम बोरी, झलमला पारा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
राहुल मेश्राम (25 वर्ष) – नेहरू नगर, वार्ड-05, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
हिमांशु यादव (23 वर्ष) – वार्ड-33, गोवर्धन चौक, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
अरविंद पासवान (20 वर्ष) – कैलाश नगर, संतोषी मंदिर के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
आदित्य कुमार वर्मा (23 वर्ष) – कोहका, बजरंग पारा, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
शैलेन्द्र विश्वकर्मा (24 वर्ष) – गंजपारा, वार्ड-37, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग।
मोह. कमाल (28 वर्ष) – सुपेला पांच रास्ता, पटेल होटल के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
महेन्द्र कुमार साहू (26 वर्ष) – ग्राम डुमरडीह, वार्ड-02, थाना उतई, जिला दुर्ग।
दुर्गा प्रसाद ठाकुर (27 वर्ष) – इन्द्रा नगर, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
सचिन मेश्राम (44 वर्ष) – बाम्बे आवास, उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
नारायण देवांगन (27 वर्ष) – मीनाक्षी नगर, बोरसी रोड, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
आशुतोष मिश्रा (24 वर्ष) – सर्कुलर मार्केट, कैम्प-02, छावनी, जिला दुर्ग।
अभिषेक कुमार वर्मा (25 वर्ष) – शारदा पारा, गांधी चौक, कैम्प-02, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
जितेन्द्र हरिश कुमार (24 वर्ष) – सेक्टर-11, जोन-02, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
प्रभावति हरिजन (50 वर्ष) – मिलन चौक, वार्ड-32, छावनी, जिला दुर्ग।
गीता लाजेवार (45 वर्ष) – पंजाबी मोहल्ला, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
सतविन्दर कौर (30 वर्ष) – एलआईजी-742, सांई मंदिर के पास, ढांचा भवन, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
श्रुति वर्मा (28 वर्ष) – ग्राम मेहकाखुर्द, तहसील पाटन, थाना उतई, जिला दुर्ग।
प्रेम शीला चौधरी (27 वर्ष) – कबीर मंदिर के पास, वार्ड-46, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
अंकिता बंजारे (22 वर्ष) – शंकर नगर, उदय स्कूल के पास, वार्ड-41, छावनी, जिला दुर्ग।

