मुख्यमंत्री ने एकलव्य संवाद कार्यक्रम में नीट-2026 के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

  • प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं, अवसर और संकल्प से मिलती है सफलता : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री ने एकलव्य संवाद कार्यक्रम के दौरान नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जनजातीय समाज के विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कभी भी परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। यदि सही अवसर, आवश्यक संसाधन और दृढ़ संकल्प मिल जाए तो कोई भी छात्र बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि आज दूरस्थ और जनजातीय अंचलों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी सफलता से प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 787