दुर्ग/अम्लेश्वर। दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खारून नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक बह गया, जिसकी तलाश के बाद SDRF की टीम ने शव बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी टोमेश ध्रुव (22 वर्ष) अपने 12 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने अम्लेश्वर के ग्राम जमराव स्थित खारून नदी पहुंचा था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त नदी में नहाने गए, इसी दौरान टोमेश तेज बहाव में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए युवक की तलाश जारी रखी। दूसरे दिन सुबह डीप डाइविंग एक्सपर्ट की मदद से युवक का शव बरामद किया गया।
शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अम्लेश्वर थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार और दोस्तों में शोक का माहौल है।

