RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1: क्वालीफायर-1 पर संकट के बादल! अगर बारिश हुई तो आरसीबी या जीटी कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में? जानें पूरा समीकरण

HIGHLIGHTS

  1. RCB और GT के बीच आज खेला जाएगा क्वालीफायर-1 मुकाबला
  2. मैच के दौरान 80% बारिश की संभावना, मुकाबले पर मंडरा रहा खतरा
  3. मैच धुलने की स्थिति में पॉइंट्स टेबल के आधार पर RCB सीधे फाइनल में पहुंचेगी

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1: आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर है, क्वालीफायर 1 मुकाबला आज 26 मई (मंगलवार) को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB VS GT) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बाजी मारने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलकर जीतना होगा। मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि 7.30 बजे मैच शुरू होगी।

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1 धर्मशाला में बारिश की संभावना

आरसीबी और गुजरात के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मंगलवार को धर्मशाला में 80% बारिश होने की संभावना है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी।

अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला (RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1) टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो जरूरत पड़ने पर लगातार और सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक कि नतीजा नहीं निकल जाता।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 351