धमधा। ग्राम चीचा की पावन धरा पर वीर बलिदानी एवं संत शिरोमणि गुरु बालक दास जी की जयंती के अवसर पर जैतखाम उद्घाटन एवं पंथी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता की।
समारोह में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब जी रहे, जबकि दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं साजा विधायक ईश्वर साहू जी, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जितेन्द्र साहू जी तथा डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले जी, भाजपा बोरी मंडल अध्यक्ष बीरबल पटेल जी, सुरज देशमुख, नीलांबर साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल उमरे, युवा मोर्चा महामंत्री नरसिंह यादव, मोहनीश बंजारे, सतीश बंजारे, ग्राम पंचायत चीचा के सरपंच पुकेश साहू जी, उपसरपंच टीकम लाल वर्मा जी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पंथी नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु बालक दास जी के विचारों और सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि गुरु बालक दास जी के आदर्शों को नमन करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया।
कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ

