*मुआवजा घोषणा के बाद किसानों ने कलेक्टर का किया सम्मान*

*परसकोल एवं सुखरीकला के किसानों को मुआवजा राशि मिलने पर किसानों में खुशी की लहर – बाबा टेकसिह चंदेल*

धमधा – ग्राम परसकोल के किसानो को लगभग 40 साल एवं सुखरीकला के किसानों को लगभग 3 साल बाद मुआवजा राशि दिए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। किसानों ने जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर उनका साल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आभार व्यक्त किया।

किसानों ने कहा कि प्रशासन द्वारा वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय लिया गया, जिससे सैकड़ों किसान परिवारों को राहत मिली है। किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक ने इस निर्णय को किसानों की एकता और लंबे संघर्ष की जीत बताया।

किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने कहा कि किसान बंधु संगठन हमेशा किसानों की समस्याओं को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सुखरीकला के किसानों को लगभग 20 लाख रुपये तथा परसकोल के किसानों को लगभग 55 लाख रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत हुई है। किसानों ने इसके लिए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं समस्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल, अध्यक्ष आत्मा साहू, ,जीवन चंदेल, तेजराम चंदेल इत्यादि धमधा क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 351