Gold Rate 19 May 2026: सोना खरीदने वालों की खुल गई किस्मत! आज फिर धड़ाम हुए गोल्ड के रेट, 22 कैरेट का भाव पहुंचा 1.43 लाख के करीब, लोग बोले- अब नहीं छोड़ेंगे मौका

Gold Rate 19 May 2026: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि चांदी के दाम बढ़ गए हैं। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले गोल्ड के नए रेट जारी हुए हैं। वहीं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत बड़े महानगरों में सोने की कीमतों पर लोगों की नजर बनी हुई है।

HIGHLIGHTS

  • सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज
  • 24 कैरेट सोना ₹710 तक सस्ता हुआ
  • चांदी में फिर लौटी तेजी, ₹100 प्रति किलो बढ़ी

नई दिल्ली: Gold Rate 19 May 2026 in India: आज 19 मई को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 720 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 660 रुपये तक सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में करीब 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे साफ है कि सोने की चमक फिलहाल दबाव में बनी हुई है।

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का ताजा भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजनआज का रेटकल का रेटबदलाव
1 ग्राम₹ 14,334₹ 14,335⬇ ₹1
8 ग्राम₹ 1,14,672₹ 1,14,680⬇ ₹8
10 ग्राम₹ 1,43,340₹ 1,43,350⬇ ₹10
100 ग्राम₹ 14,33,400₹ 14,33,500⬇ ₹100

चांदी में दो दिन बाद फिर तेजी (Silver Prices Rise Again)

आज जहां सोना कमजोर हुआ है, वहीं चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी के दाम बढ़े हैं। पिछले कुछ दिनों में इसमें भारी गिरावट भी देखी गई थी। जब तीन दिनों में एक किलो चांदी करीब 30,000 रुपये तक सस्ती हो गई थी। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,90,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव देखने को मिला है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (Latest Gold Prices in Major Cities)

देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये, 22 कैरेट 1,43,340 रुपयेऔर 18 कैरेट 1,17,310 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर में यह भाव थोड़ा कम है। जहां 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये, 22 कैरेट 1,43,190 रुपयेऔर 18 कैरेट 1,17,160 रुपये पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है। जहां 24 कैरेट सोना 1,60,900 रुपये और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर24 कैरेट गोल्ड भाव22 कैरेट गोल्ड भाव18 कैरेट गोल्ड भाव
दिल्ली₹ 1,56,360₹ 1,43,340₹ 1,17,310
मुंबई₹ 1,56,210₹ 1,43,190₹ 1,17,160
कोलकाता₹ 1,56,210₹ 1,43,190₹ 1,17,160
चेन्नई₹ 1,60,900₹ 1,47,490₹ 1,23,090
बेंगलुरु₹ 1,56,210₹ 1,43,190₹ 1,17,160
हैदराबाद₹ 1,56,210₹ 1,43,190₹ 1,17,160
लखनऊ₹ 1,56,360₹ 1,43,340₹ 1,17,310
पटना₹ 1,56,260₹ 1,43,240₹ 1,17,210
रायपुर₹ 1,56,210₹ 1,43,190₹ 1,17,160
अहमदाबाद₹ 1,56,260₹ 1,43,240₹ 1,17,210

कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजहें (Gold Silver Price Fluctuations)

सोना और चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय कारणों से देखा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता का असर बाजार पर पड़ रहा है। इसके अलावा सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 6% से 15% करने और चांदी को ‘फ्री’ से ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डालने से भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 351