प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार बाजार क्षेत्र बोरी में पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल एवं राशन सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों एवं आम जनता से संवाद कर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शमशीर कुरैशी, दानेश्वर साहू, जीवन निर्मलकर तथा भारतभूषण सोनवानी उपस्थित रहे।
इसके अलावा धमधा ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल एवं सेक्टर पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग करते हुए जनता के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ प्रदर्शन समाप्त किया।

