धमधा। नगर में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आज तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव, डीपी शर्मा अध्यक्ष गौ सेवा धमधा,नवीन जैन, सामर्थ ताम्रकार,पियूष ताम्रकार,वामन ताम्रकार,वीर ताम्रकार, चमन गुप्ता सहित सैकड़ों गौ-सेवक और नागरिक तहसील कार्यालय पहुंचे और शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की।
आयोजकों के अनुसार, इससे पहले दो दिन पूर्व नगर में भव्य रैली और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया था। गायत्री मंदिर से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौ-सेवक और नागरिक शामिल हुए थे। “गौ माता की जय” के नारों से नगर गूंज उठा था और लोगों ने बढ़-चढ़कर अभियान का समर्थन किया था। हस्ताक्षर अभियान में भी सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया था।
आज का फोकस प्रशासन तक मांग पहुंचाने पर
आज आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहले हुए अभियान के समर्थन को प्रशासन तक पहुंचाना रहा। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा
इस अभियान में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ता जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि ‘गौ सम्मान’ अभियान अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
इस मौके पर डी.पी. शर्मा (गौ सेवा अध्यक्ष, धमधा), घनश्याम शर्मा, श्रीमती श्वेता अग्रवाल( नगर पंचायत अध्यक्ष), गणेश यादव, रामजी देवांगन, (पूर्व अध्यक्ष) रमन लाल यादव, योगेश यादव, विकास अग्रवाल, चमन गुप्ता,वामन ताम्रकार, अंकित शर्मा, प्रथम सोनकर, केशव सोनकर, वीर ताम्रकार, हरीश यादव, मुखराज किशोर यादव, नवीन जैन, अंकित शर्मा, दीपक चौहान, पियूष ताम्रकार, सामर्थ ताम्रकार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रजत नायक, देवेंद्र गुप्ता, , मोहन पटेल, योगेश यादव, राजकुमार सिन्हा, दिलीप अग्रवाल, ज्ञानेंद्र ताम्रकार, लालू ताम्रकार बाबा ताम्रकार हित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। और गांव-गांव से व्यक्ति आए थे जैसे पडोड, करेली, बासनी, दानी कोकड़ी बिरझपुर , दानीकोकड़ी, आगार,

