धमधा। धमधा मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे की मौजूदगी में आयोजित बैठक में 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं के जोश और एकजुटता से पूरा माहौल कांग्रेसमय नजर आया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बिना कोई भी राजनीतिक लड़ाई नहीं जीती जा सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक सक्रिय होने तथा आम जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
रविंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों और समस्याओं की आवाज बनना होगा। किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं और ग्रामीणों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को जन-जन से जोड़ना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुटता के साथ संगठन के लिए काम करने की अपील की।
उन्होंने आगामी 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि चुनाव की तैयारी अंतिम समय में नहीं, बल्कि अभी से शुरू करनी होगी। प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेकर संगठन को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि जब कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती से मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत उसे रोक नहीं सकती।
राजीव गुप्ता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
बैठक में जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की कमियों और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच रखना होगा।
राजीव गुप्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों, गांवों, गरीबों और आम लोगों के हित में कई योजनाएं और विकास कार्य किए गए थे। इन योजनाओं और कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों, गरीबों और ग्रामीणों से संवाद करें और उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए जनहितकारी कार्यों से अवगत कराएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों और जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को भी तथ्यों के साथ जनता के सामने रखना होगा। कांग्रेस को केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय जनता के बीच खड़े रहने वाला संगठन बनाना है।
धमधा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
बैठक में धमधा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और संगठन की गतिविधियों को लगातार गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अरुण साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को हर बूथ पर मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा।
500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का जोश, 2028 के लिए कसी कमर
कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियों सहित नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। इस दौरान मंडल एवं सेक्टर स्तर पर जिम्मेदारी निभाने वाले पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 2028 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन तैयार करने और संगठन को पूरी ताकत के साथ मजबूत करने का संकल्प लिया।
प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता, दानेश्वर साहू, शमशीर कुरैशी, मधुसूदन राणा, धमधा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू,जालम पटेल, राज पटेल, अशोक कसार, संतलाल बंजारे, हिम्मत ढीमर, ज्वाला साहू, अघ्नु पाल, राजेश मानिकपुरी, बंटी वैष्णव, जीवन निर्मलकर, जितेंद्र वर्मा, परमेश्वर यादव, देवेंद्र चंदेल, यगेन्द्र दिल्लीवार, योगेश साहू, रेवा बंजारे, लुमेश्वर पटेल, आशीष पाण्डेय, रामकुमार पटेल, रोमन पटेल, टीकाराम उमरे, श्रवण साहू, आकाश द्विवेदी, विजय दीमर, सुरेश ढीमर, सुमन्त ताम्रकार, विनोद पटेल, त्रिलोकी पटेल, रामचन्द्र जंघेल, पप्पू सोनवाने, मुकेश वर्मा, निक्की राजपूत, बब्बू वैष्णव, अनिल साहू, ललित सोनकर, रजत नायक, केबी वर्मा, कन्हैया साहू, चन्द्रशेखर वर्मा, तामेश्वर दुबे, रज्जू ढीमर, दुखित पटेल, किशोर धार्मिक, धर्मपाल सोनी, कलीम कुरैशी, आनंद ढीमर, दुखवा मरार, दिलीप जंघेल, रमेश शर्मा, नीलू ताम्रकार, रामजी पटेल, हीरा साहू, सतकुमार निषाद, प्रकाश कश्यप, जगन्नाथ वर्मा, मिथलेश साहू, निकेश यदु, पुकेश्वर हरमुख, रवि हरमुख, हलधर यादव, सबीर कोसरे, चोवा पटेल, दशरथ साहू, नकुल पटेल, कुबेर मानिकपुरी, नन्द निर्मलकर, देवनाथ सोनकर, महेंद्र यादव, दीनू पटेल, बंटी राजपूत, मनोज यादव, ओम ताम्रकार, राधे साहू, उमेशचंद्र यादव, मुकुल यादव, विक्रांत ठाकुर, डामन लोधी, नारायण वर्मा, केश वैष्णव, नीरज राजपूत, नरोत्तम वर्मा, डाकेन्द्र साहू, गिरिवर पटेल, तुलसी पटेल, भुनेश्वर नेताम, बुधराम साहू, हेमलाल साहू, टिकेश यदु, चेतन कश्यप, ईश्वरीय निर्मलकर, अमित पांडेय, निर्मल जैन, कमलेश बंजारे, संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बहरहाल, धमधा में 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और बैठक में दिखे जबरदस्त जोश ने पूरे क्षेत्र के राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ा दी है। 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की इस सक्रियता को क्षेत्र में आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

