भारी बारिश ने दुर्ग जिले में मचाई तबाही, 8 घर पूरी तरह उजड़े, 364 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

दुर्ग। जिले में हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे में जिले के 8 घर पूरी तरह उजड़ने और 364 घरों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। प्रभावित परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया की जा रही है।

पाटन तहसील में सबसे ज्यादा नुकसान

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पाटन तहसील के 209 घर बारिश से प्रभावित हुए हैं। इनमें 171 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जबकि 38 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। धमधा तहसील में 31 घरों को नुकसान पहुंचा है।

दुर्ग तहसील में सबसे ज्यादा बारिश

मानसून सीजन में जिले में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग तहसील में 134.4 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं जिले में औसत से करीब 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।

प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

प्रशासन के अनुसार प्रभावित लोगों को आरबीसी 6-4 के तहत नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.20 लाख रुपए, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए नुकसान के अनुसार सहायता राशि देने का प्रावधान बताया गया है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1341