दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक का तबादला; नई जिम्मेदारियां मिलीं

दुर्ग। जिला पुलिस में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 30 अगस्त 2026 को आदेश जारी करते हुए चार निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई तौर पर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक युवराज साहू को यातायात से हटाकर थाना प्रभारी पाटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक प्रमोद रूसिया, जो थाना प्रभारी पद्मनाभपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी कुम्हारी बनाया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक राजेश मिश्रा को थाना प्रभारी पाटन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक ओम प्रकाश पटेल, जो रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुरे, जो थाना प्रभारी कुम्हारी के पद पर तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित कर यातायात दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

तत्काल नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर आमद देना सुनिश्चित करें।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद पाटन, कुम्हारी, पद्मनाभपुर और यातायात विभाग में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

यह आदेश 30 अगस्त 2026 को जिला-दुर्ग पुलिस कार्यालय से जारी किया गया। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज सहित जिले के संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारियों और अन्य शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 892