भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना छावनी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34, कैंप-1 में एक घर में चल रहे कथित जुआ फड़ पर छावनी पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड 34 कैंप-1 स्थित एक घर में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,16,930 नगद, 52 पत्ती ताश और विभिन्न कंपनियों के 12 टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹2 लाख बताई गई है। पुलिस के अनुसार कुल जब्ती की कीमत ₹5,16,930 है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. महेंद्र कुमार सोनकर, उम्र 52 वर्ष, कैंप-2
2. कलीम खान, उम्र 67 वर्ष, कैंप-2
3. जी. शिवा शंकर राव, उम्र 47 वर्ष, पदमनगर भिलाई-3
4. आशीष ताम्रकार, उम्र 42 वर्ष, शंकर नगर दुर्ग
5. श्रीधर्मांझी, उम्र 55 वर्ष, बालाजी नगर खुर्सीपार
6. प्रेम प्रेमचंद, उम्र 51 वर्ष, सुंदर विहार गार्डन के पास, जामुल
7. ऐन धन राजू, उम्र 44 वर्ष, संतोषीपारा कैंप-2
8. भगवत प्रसाद, उम्र 60 वर्ष, बेरेभाट, थाना नंदिनी
9. सपन चंद्र डे, उम्र 54 वर्ष, सुभाष नगर, नंदिनी रोड भिलाई
10. राजेंद्र कुमार कौशिक, उम्र 61 वर्ष, सेक्टर-2 भिलाई
11. दिनेश साओ, उम्र 42 वर्ष, कांट्रैक्टर कॉलोनी, सुपेला
12. बलजिन्दर सिंह, उम्र 52 वर्ष, नेहरू नगर भिलाई
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जुआ खेलने का उद्देश्य अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना था।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना छावनी एवं एसीसीयू की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

