तेज आंधी और बारिश का कहर, धमधा-दुर्ग मुख्य मार्ग हुआ बाधित

धमधा, दुर्ग। क्षेत्र में आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण धमधा-दुर्ग मुख्य राज्य मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी के चलते सैकड़ों पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न हुई।

ननकट्ठी, समोदा नाला, कोड़िया सहित अनेक स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मार्ग बहाल करने की मांग की है। संबंधित विभाग द्वारा सड़क से पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 373