किसान बैंक के नोटिस से प्रताड़ित – बाबा टेकसिह चंदेल
धमधा ब्लॉक के खपरी गांव में किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने IDBI बैंक, नेहरू नगर द्वारा वितरित कृषि ऋण एवं कर्ज माफी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
किसानों ने बताया कि कर्ज माफी योजना के दौरान कुछ किसानों का 100 प्रतिशत ऋण माफ कर दिया गया, जबकि कई पात्र किसान इस लाभ से वंचित रह गए। इससे प्रभावित किसानों में असंतोष व्याप्त है और वे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आय दिन किसानों को बैंक के द्वारा डराया धमकाया और जमीन नीलामी का नोटिस दिया जा रहा है जिससे किसान मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गए है।
इसी विषय को लेकर किसान नेता बाबा टेकसिंह चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), धमधा से मुलाकात कर मामले की शिकायत करने तथा उचित कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया।
बैठक में किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक के अध्यक्ष आत्मा साहू, जयप्रकाश विश्वकर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि मोतीराम वर्मा,तेजराम चंदेल,किसान सुभाष साहू,हेमराज साहू,राकेश साहू,भानु साहू सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

