संगठन सृजन अभियान को मिली गति, बूथ व पंचायत कमेटी गठन पर जोर

पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का कार्य लगातार जारी है। जिला, ब्लॉक, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों के गठन के बाद अब बूथ और पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके साथ ही निकाय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर भी कमेटियां गठित की जाएंगी।
इसी क्रम में बीते शुक्रवार को धमधा रेस्ट हाउस में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला महामंत्री एवं ब्लॉक कांग्रेस धमधा के प्रभारी प्रकाश ठाकुर की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि  गांव-गांव जाकर बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों में जिला के पदाधिकारियों, ब्लॉक के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत किया जा सके। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सक्रिय रूप से भाग लेकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएं और कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में जिला महामंत्री व धमधा ब्लाक काँग्रेस के प्रभारी प्रकाश ठाकुर जिला प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष शमशीर कुरैशी संतलाल बंजारे दानेश्वर साहू हिम्मत ढीमर राजेश मानिकपुरी अघ्नु पाल ,बंटी वैष्णव,मण्डल अध्यक्षगण अरुण साहू धर्मेन्द्र साहू जितेन्द्र वर्मा संगीता परमेश्वर यादव देवेन्द्र चंदेल रेवा बंजारे योगेश साहू जीवन निर्मलकर मधुसूदन राणा पप्पू भारत भूषण सोनवाने कामदेव साहू सेक्टर अध्यक्षगण  सुमंत ताम्रकार श्रवण साहू त्रिलोकी पटेल अनिल साहू बुधराम साहू टीकाराम उमरे रोमन पटेल ज्वाला साहू दुखवा मरार लुमेश्वर पटेल बिसाहू वर्मा रामचन्द्र जंघेल अमित पाण्डे उत्तम साहू रामकुमार पटेल रामजी पटेल त्रिलोकी पटेल निक्की राजपूत हरख साहू चेतन कश्यप अशोक वर्मा निकेश यदु पुकेश्वर हरमुख मिथलेश साहू हलधर यादव गिरवर पटेल भुनेश्वर नेताम सहित नगर पालिका जामुल की उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311