मेगा प्लेसमेंट कैंप 2026

सांदीपनी एकेडमी, अछोटी, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ के प्लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 04 अप्रैल 2026, शनिवार को ओपन मेगा प्लेसमेंट कैंप 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कैंप का मुख्य उद्देश्य बी.एड. एवं डी.एल.एड. के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें प्रतिष्ठित विद्यालयों से जोड़ना तथा उनके व्यावसायिक भविष्य को सुदृढ़ बनाना था। इस मेगा प्लेसमेंट कैंप में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष एवं बी.एड. तथा डी.एल.एड. के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों का पंजीयन कराया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित किया गया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार में भाग लिया तथा अपनी शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण कौशल एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। साक्षात्कार पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाया गया, जिससे भविष्य में प्लेसमेंट गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विद्यार्थियों की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

मेगा प्लेसमेंट कैंप में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल, पचपेड़ी नाका रायपुर छत्तीसगढ़, विद्यदीप पब्लिक स्कूल, कुम्हारी दुर्ग छत्तीसगढ़, नॉलेज प्रोग्रेसिव स्कूल, गुधेली नारदा, किशोर पब्लिक स्कूल, जेवरा सिरसा, विमल पब्लिक स्कूल, मोहरेगा दुर्ग छत्तीसगढ़, कोसल हायर सेकेंडरी स्कूल छत्तीसगढ़, सरस्वती विद्या मंदिर, मलपुरी दुर्ग तथा हिमशिखर हायर सेकेंडरी स्कूल, लिमतरा दुर्ग छत्तीसगढ़ शामिल रहे।

इन विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन शिक्षण कार्य हेतु किया गया।यह मेगा प्लेसमेंट कैंप विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी अनुभव सिद्ध हुआ। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक साक्षात्कार प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त हुआ, उनके संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास एवं शिक्षण प्रस्तुतीकरण कौशल में सुधार हुआ तथा उन्हें विद्यालयों की कार्यप्रणाली एवं अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला।विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर भविष्य में व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, साक्षात्कार प्रशिक्षण, डेमो क्लास प्रशिक्षण एवं शिक्षण कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप संस्थान एवं विद्यालयों के मध्य संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही इससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। प्लेसमेंट सेल का उद्देश्य भविष्य में भी इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यशालाएँ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके एवं उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष धन्यवाद संचालक महोदय श्री महेन्द्र चौबे सर, प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर तिवारी सर, प्राचार्या डॉ. स्वाति श्रीवास्तव मैडम, विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या पुजारी मैडम एवं आई. टी. आई. प्रमुख श्री डीगेश साहू सर को दिया गया, जिनके मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सका।
आई क्यू ए सी समन्वयक एवं आई आई सी प्रेसिडेंट गुलशन कुमार, प्लेसमेंट सेल सदस्य डॉ मीना पांडे, डॉ सरोज शुक्ला, विवेक गौतम, रेणु साहू, खुशबू साहू, विजय पाटिल साथ ही सभी सहभागी विद्यालयों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ, स्वयंसेवकों, पूर्व छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थियों के सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संस्थान द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों के करियर विकास एवं रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो सके।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311