भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर किसान सम्मान समारोह 6 अप्रैल को, कार्यकर्ताओं को आमंत्रण

दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा उन्नत कृषक भाइयों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बोरी लिटिया मंडल में स्थित रिद्धि-सिद्धि होटल में 6 अप्रैल 2026, सोमवार को आयोजित होगा।
कार्यक्रम में बोरी लिटिया मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। समारोह के दौरान क्षेत्र के उन्नत किसानों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही संगठन की मजबूती और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का समय दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस आयोजन के संबंध में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत एवं मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने संयुक्त रूप से आमंत्रण जारी किया है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311